back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में मरीजों का वैद्य आपके द्वार से घर पर इलाज

भोपाल, 11 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में आमजन को चिकित्सकीय सुविधा घर पर ही मुहैया करने के लिए वैद्य आपके द्वार योजना शुरु की गई है। इस योजना में आयुष चिकित्सा विशेषज्ञ वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को चिकित्सकीय परामर्श दे रहे है। आयुष योजना में तीनों विधाओं आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी का लाभ लिया जा सकता है। आमजन एन्ड्राइड फोन में गूगल प्ले स्टोर से आयुष क्योर एप डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। बताया गया है कि आयुष विभाग ने सामान्य जन को आयुष स्वास्थ्य सेवा सहजता से घर पर ही सुलभ कराने के उददेश्य इस योजना का लाभ टेलीमेडिसिन एप के माध्यम से उपलब्ध कराया है। इस मोबाइल एप आयुष क्योर का रोगी तथा चिकित्सक दोनों उपयोग कर सकेंगे। इसके द्वारा रोगी सीधे वीडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सक से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। चिकित्सक द्वारा बताये गये आवश्यकता होने पर विभिन्न जाँचों को कराकर अपलोड भी कर सकेंगे। इसके आधार पर चिकित्सक परामर्श दे सकेंगे। अधिक आवश्यक होने पर ही चिकित्सक चिकित्सालय में रोगी को बुलायेगें। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵