back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काेरोना संक्रमण को रोकने लिए टीकाकरण एक मात्र विकल्प: जगन मोहन

अमरावती, 09 अप्रैल (हि.स.)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने कहा है कि कोरोना को रोकने का एकमात्र तरीका टीकाकरण ही है। इसीलिए केंद्र के दिशा निर्देशन के अनुसार सभी का टीकाकरण करना जरूरी है। उन्होंने राज्य के लिए और वैक्सीन की आपूर्ति करने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य में 45 वर्ष से अधिक वालों की संख्या एक करोड़ से अधिक है, जिन्हें टीका लगाया जाना है। लेकिन टीके की कमी चिंता का कारण भी है। आंध्र प्रदेश सरकार ने टीकाकरण अभियान को पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार से कम से कम एक करोड़ खुराक की तत्काल आपूर्ति करने का अनुरोध किया है। राज्य में वैक्सीन का भंडार कुछ दिन तक के लिए ही सीमित है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समीक्षा बैठक करने के बाद राज्य के वैक्सीन का भंडार सिर्फ तीन लाख रह गया है, जबकि डेढ़ लाख लोगों को प्रतिदिन टीका लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को देर रात समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों को केंद्र सरकार के अधिकारियों से संपर्क रहने के निर्देश देने के साथ वैक्सीन की आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा है। हिन्दुस्थान समाचार/नागराज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...