back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश विरासत के पेड़ों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशित करेगा

लखनऊ, 14 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश राज्य के जैव विविधता बोर्ड राज्य में पाए जाने वाले कुछ विरासती पेड़ों की एक कॉफी टेबल बुक प्रकाशित करेगा। कॉफी टेबल बुक में उन विरासत पेड़ो को शामिल किया जाएगा जिनकी ऐतिहासिक प्रासंगिकता, रोचक उपाख्यान और पौराणिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए लोगों के साथ मजबूत संबंध हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में 943 पेड़ों को हेरिटेज ट्री का दर्जा दिया है। बोर्ड द्वारा कुल 943 में से 130 हेरिटेज ट्री को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि किताब का कंटेंट तैयार है। कोरोना कर्फ्यू के कारण इसमें देरी हुई। बाकी पेड़ों की जानकारी भी बोर्ड द्वारा मुद्रित की जाएगी। कॉफी टेबल बुक में पेड़ों का सटीक स्थान शामिल होगा जिससे इच्छुक लोग मौके पर जा सकें। यह पुस्तक शोधकतार्ओं के लिए भी बहुत उपयोगी होगी। राज्य सरकार इनमें से हर स्थान को इकोटूरिज्म साइट के रूप में विकसित करने की भी योजना बना रही है। नवंबर 2019 में यूपी सरकार ने राज्य में पाए जाने वाले हेरिटेज पेड़ों की पहचान करने का आदेश जारी किया था। विरासत के पेड़ वे हैं जो सामुदायिक भूमि और सार्वजनिक भूमि पर उगाए गए हैं। 28 प्रजातियों वाले हेरिटेज पेड़ों की सूची में पीपल (421), बरगद (355) और पाकर (57) शामिल हैं। वाराणसी में अधिकतम 99 विरासत के पेड़ हैं, इसके बाद प्रयागराज हैं जिनकी सूची में 53 पेड़ हैं। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

5 दशक बाद खुलेंगे मथुरा बांके बिहारी मंदिर के बंद ये कमरे, अब मंदिर के खजाने की भी होगी ऑडिट

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर की प्रबंधन समिति ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵