back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन नहीं लड़ेंगे अगला राष्ट्रपति चुनाव, नाम लिया वापस, कमला हैरिस को दिया समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति व डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने अगले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट करके दी।

नई दिल्ली/रफ्तार न्यूज। रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है। अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नए उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया है। बाइडेन ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइडेन ने यह निर्णय पिछले महीने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद लिया है। जिसमें वो पिछड़ते नजर आए। जिसके बाद से ही डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता उनपर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटने का दबाव बना रहे थे। 

राष्ट्रपति के रूप में भूमिका निभाते रहेंगे बाइडेन

बाइडेन ने कहा कि वो इस सप्ताह राष्ट्र को संबोधित करेंगे और जनवरी 2025 तक राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। बाइडेन ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर लिखा, “आपके राष्ट्रपति के रूप में सेवा करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मेरा इरादा फिर से चुनाव लड़ने का रहा है, लेकिन मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित के लिए मैं आने वाला चुनाव नहीं लड़ूंगा और केवल राष्ट्रपति के रूप में बचे कार्यकाल को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा।”

कमला हैरिस का राष्ट्रपति पद के लिए किया समर्थन

इस दौरान बाइडेन ने कमला हैरिस का राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं कमला हैरिस को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देना चाहता हूं। डेमोक्रेट-अब एक साथ आने और ट्रंप को हराने का वक्त है।

कमला हैरिस ने रचा इतिहास

बाइडेन के नाम वापस लेने के बाद अब कमला हैरिस के लिए राष्ट्रपति दौड़ के लिए रास्ता एकदम साफ हो गया है। वो देश के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली अस्वेत महिला हैं। हालांकि यह साफ नहीं हो सकता है कि क्या डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता कमला हैरिस की उम्मीदवारी को चुनौती देंगे या पार्टी खुद नामांकन का विकल्प चुनेगी।

बाइडेन की तुलना में कमला हैरिस को हराना ज्यादा आसान- ट्रंप

बाइडेन के इस फैसले के बाद रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने भी बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि बाइडेन की तुलना में कमला हैरिस को हराना ज्यादा आसान है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते… डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...