back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूजा खेडकर पर UPSC की बड़ी कार्रवाई, आईएएस की नौकरी से किया बर्खास्त, अब यूपीएससी की किसी भी परीक्षा में…

Pooja Khedkar: जब पूजा खेडकर की विभागीय जांच हुई तो उनके द्वारा यूपीएससी में फर्जी दस्तावेजों द्वारा नौकरी हासिल करने का मामला खुलकर सामने आ गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर यूपीएससी ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रेनी आईएस अधिकारी पूजा खेडकर को नौकरी से निकाल दिया गया है। पूजा खेडकर की अभी स्थायी नियुक्ति नहीं हुई थी, वह प्रोबेशन पर चल रही थी। दरअसल पूजा खेडकर विवादों में चल रही थी। पूजा खेडकर पर आरोप लगे थे कि उन्होंने नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग किया था।

पूजा खेडकर इन्ही विवादों के कारण यूपीएससी की जांच का कारण बन गयी थी

पूजा खेडकर ने वर्ष 2022 की यूपीएससी परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन उनके द्वारा यूपीएससी में दिए गए फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट के कारण वह कम अंक आने के बाद भी आईएएस के लिए चयनित हो गई थी। यह मामले तब सामने आया, जब पूजा खेडकर की पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के पुणे में ट्रेनी आईएएस के रूप में हुई थी। पूजा खेडकर ने अपनी पोस्टिंग के दौरान अपनी गैरकानूनी मांगों से अधिकारियों को परेशान कर दिया था। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पूजा खेडकर की पोस्टिंग महाराष्ट्र के पुणे से वाशिम जिले में कर दी गयी। पूजा खेडकर इन्ही विवादों के कारण यूपीएससी की जांच का कारण बन गयी थी। जब पूजा खेडकर की विभागीय जांच हुई तो उनके द्वारा यूपीएससी में फर्जी दस्तावेजों द्वारा नौकरी हासिल करने का मामला खुलकर सामने आ गया। 

आईएएस की नौकरी से किया बर्खास्त

पूजा खेडकर ने फर्जी दस्तावेजों में अपना और अपने माता पिता का नाम भी बदल दिया था। यह सब जांच के बाद सामने आया है। पूजा खेडकर ने यह सब यूपीएससी की परीक्षा में ओबीसी आरक्षण का लाभ पाने के लिए किया था। पूजा खेडकर फर्जी दस्तावेजों और अपने व्यवहार के कारण मीडिया की चर्चा का कारण बन गयी थी। जिसके बाद मामले ने इतना तूल पकड़ा कि यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करा दी थी। यूपीएससी ने इसके साथ ही पूजा खेडकर को कारण बताओं नोटिस भी जारी कर दिया था।

यूपीएससी ने पूजा खेडकर को नोटिस का जवाब देने के लिए 25 जुलाई तक का समय दिया था। लेकिन पूजा खेडकर ने यूपीएससी से 4 अगस्त तक का समय मांगा था। वहीं यूपीएससी ने पूजा खेडकर को 30 जुलाई 2024 दोपहर में 03:30 बजे नोटिस का जवाब देने के लिए समय दिया था। लेकिन पूजा खेडकर ने इस समय तक यूपीएससी को कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद यूपीएससी ने पूजा खेडकर को नौकरी से निकाल दिया और फैसला लिया कि वह अब यूपीएससी की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...