back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPSC के नियमों में बड़ा बदलाव: IAS-IFS दोबारा नहीं दे पाएंगे परीक्षा, IPS के लिए भी नए नियम लागू

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार आयोग ने नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया और सर्विस एलोकेशन पहले से ज्यादा सख्त हो गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार आयोग ने नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया और सर्विस एलोकेशन पहले से ज्यादा सख्त हो गई है। नए नियमों के मुताबिक अब कार्यरत IAS और IFS अधिकारी दोबारा सिविल सेवा परीक्षा नहीं दे सकेंगे, जबकि पहले से चयनित IPS अधिकारी फिर से IPS को विकल्प के तौर पर नहीं चुन पाएंगे।

IAS और IFS अधिकारियों के लिए नया नियम

UPSC के नए नोटिफिकेशन के अनुसार अगर कोई उम्मीदवार पहले से IAS या IFS में कार्यरत है, तो वह अब सिविल सेवा परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। इसके अलावा यदि किसी उम्मीदवार की नियुक्ति मेन्स परीक्षा से पहले इन सेवाओं में हो जाती है, तो उसे मुख्य परीक्षा देने की अनुमति भी नहीं मिलेगी।

IPS उम्मीदवारों के लिए नियम हुए सख्त

आयोग ने IPS से जुड़े नियमों को और स्पष्ट किया है। अगर किसी उम्मीदवार का पहले ही IPS में चयन हो चुका है, तो वह CSE 2026 के जरिए दोबारा IPS का विकल्प नहीं चुन सकता। यह बदलाव सर्विस एलोकेशन प्रक्रिया को पारदर्शी और संतुलित बनाने के लिए किया गया है। जो उम्मीदवार CSE 2025 या उससे पहले किसी सेवा में चयनित हो चुके हैं, उन्हें अपने बचे हुए अटेम्पट्स इस्तेमाल करने के लिए 2026 या 2027 में एक अंतिम मौका दिया गया है। खास बात यह है कि इसके लिए उन्हें नौकरी से इस्तीफा देने की जरूरत नहीं होगी।

ग्रुप A सेवाओं के उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें

अगर कोई उम्मीदवार 2026 में ग्रुप A सेवा में चयन के बाद दोबारा परीक्षा देना चाहता है, तो उसे संबंधित विभाग से ट्रेनिंग में शामिल न होने की आधिकारिक छूट लेनी होगी। यदि उम्मीदवार बिना अनुमति ट्रेनिंग में शामिल नहीं होता, तो उसका आवेदन रद्द किया जा सकता है। वहीं 2027 में सफल होने पर उसे दोनों में से सिर्फ एक सेवा चुननी होगी। UPSC ने परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए AI आधारित फेसियल रिकॉग्निशन और आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। उम्मीदवारों को अब चार चरणों वाले नए ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जो पूरी तरह आधार से लिंक होगा। IAS के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होना जरूरी है। वहीं IFS के लिए एनिमल हसबेंडरी, वेटरनरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टैटिस्टिक्स, जूलॉजी या एग्रीकल्चर जैसे विषयों में स्नातक डिग्री अनिवार्य होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

एडमिट कार्ड विवाद: एपीजे स्कूल के प्रिंसिपल और मंत्री आशीष सूद की मिलीभगत? AAP के आशीष सूद पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में एपीजे स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजर बच्चों के एडमिट कार्ड लेकर देर रात तक शिक्षा मंत्री आशीष सूद के...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...