back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2019 मुख्य परीक्षा को टाला

लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2019 मुख्य परीक्षा को टाला प्रयागराज| लोक सेवा आयोग ने पीसीएस और एसीएफ एवं आरएफओ 2019 मुख्य परीक्षा को टाल दिया है। दोनों परीक्षाएं अब सितंबर और अक्टूबर में होंगी। आयोग ने यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सप्ताह में दो दिन का प्रतिबंध लागू किए जाने के मद्देनजर लिया है। एकेटीयू की बीटेक अंतिम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाओं पर संशय के मंडरा रहे बादल पीसीएस 2019 मुख्य परीक्षा 25 अगस्त से प्रस्तावित थी। यह परीक्षा अब 22 सितंबर से होगी। सहायक वन संरक्षक यानी एसीएफ और क्षेत्रीय वन अधिकारी यानी आरएफओ 2019 मुख्य परीक्षा 19 सितंबर से प्रस्तावित थी, जो अब 15 अक्टूबर से होगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से यह जानकारी दी गई है। 3 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर बिहार पुलिस पहुंची अंकिता लोखंडे के घर पीसीएस 2019 मुख्य परीक्षा पहले 20 अप्रैल से होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण परीक्षा निर्धारित तिथि पर नहीं हो सकी थी। 15 जून को जारी संशोधित परीक्षा कैलेंडर में दोनों परीक्षाओं की नई तिथि घोषित की गई थी। पीसीएस एवं एसीएफ तथा आरएफओ प्री परीक्षा 15 दिसंबर 2019 हो हुई थी। 17 फरवरी को प्री का परिणाम घोषित किया गया था। दोनों भर्तियों में शामिल 529 पदों के लिए 6320 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल किया गया है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...