back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी: योगी सरकार ने 4 मई तक पुलिस कर्मियों के अवकाश रद्द किए

लखनऊ, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात राज्य के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 4 मई तक के लिए रद्द कर दी हैं। जो लोग छुट्टी पर हैं उन्हें 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, एसएचओ, सीओ और जिला पुलिस प्रमुखों से लेकर जिलाधिकारी, संभागीय आयुक्त तक के सभी प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से 4 मई तक रद्द की जाती है, जो लोग छुट्टी पर हैं वह सभी 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले दिनों में त्योहारों को देखते हुए यह आदेश पारित किए हैं। उन्होंने थाने से लेकर एडीजी स्तर तक के अधिकारियों को आगामी 24 घंटे के अंदर धार्मिक नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ संवाद करने का भी निर्देश दिया ताकि आगामी त्योहारों के दौरान शांति सुनिश्चित की जा सके। आगे के आदेशों में संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती, पैदल गश्त और स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का उपयोग शामिल है। पुलिस प्रतिक्रिया वाहनों (पीआरवी) को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। –आईएएनएस एसएस/

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...