back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी : मंदिर, मस्जिद में एक प्रवेश द्वार, आरती, अजान होती है एक साथ

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 3 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार की सुबह जब हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े, तो पड़ोस की मस्जिद में ईद पर सैकड़ों मुसलमानों ने भी नमाज अदा की। कानपुर में टाटमिल क्रॉसिंग पर हनुमान मंदिर और मस्जिद का एक साझा प्रवेश द्वार है और वहां दोनों समुदायों के सदस्यों के बीच अच्छा सौहार्द है। एक स्थानीय व्यवसायी रोशन लाल ने कहा, यहां सालों से आरती और अजान दोनों समुदायों के पूर्ण सहयोग के साथ हो रहे हैं। हम समावेश में विश्वास करते हैं और कभी कोई समस्या या परेशानी नहीं हुई। पुजारी ने कहा, मंदिर और मस्जिद में एक प्रवेश द्वार है और हमें मंदिर को पार कर मस्जिद में प्रवेश करना होता है। हम यहां पिछले कई सालों से प्रार्थना करने आ रहे हैं और किसी ने कभी अलग प्रवेश द्वार की मांग नहीं की। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵