back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी सरकार : आवारा पशुओं को खिलाने के लिए पराली का इस्तेमाल करें किसान

लखनऊ, 8 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों से कहा है कि खेतों में पराली जलाने के बजाय आवारा पशुओं को खिलाएं। पराली से वायु प्रदूषण बड़े पैमाने पर होता है। राज्य के कृषि विभाग ने, वास्तव में, आवारा मवेशियों के लिए बने आश्रय गृहों में पराली की ढुलाई का प्रस्ताव दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) देवेश चतुर्वेदी ने जिला अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा है कि राज्य वित्त आयोग से धनराशि प्राप्त की जाएगी। एक अनुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश कृषि अवशेषों का सबसे अधिक उत्पादनकर्ता है, इसके बाद महाराष्ट्र और पंजाब का स्थान आता है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 2019 में तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली बड़े पैमाने पर जलाई जाती है। अक्टूबर और नवंबर के दौरान रबी फसल (गेहूं और आलू) के लिए खेतों का सफाई के लिए पराली जलाई की जाती है, जब धान की फसल की कटाई और अगली फसल की बुवाई के बीच का समय बहुत कम होता है। कृषि विभाग ने राज्यव्यापी अभियान के लिए भी दबाव डाला है, जिसमें गाय के गोबर की तरह खाद के साथ पराली के आदान-प्रदान का प्रावधान है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵