back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी चुनाव : अपर्णा यादव ने इटावा में नहीं डाला वोट

इटावा, 21 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जब पूरा यादव परिवार एक साथ वोट डालने के लिए निकला, तो कुछ प्रमुख सदस्य अनुपस्थित थे। रविवार को मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव वोट डालने नहीं पहुंचे, हालांकि उनके समर्थक शाम तक उनका इंतजार करते रहे। मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने भी वोट नहीं डाला। यह पहला मौका है जब साधना गुप्ता, प्रतीक और अपर्णा ने वोटिंग से दूरी बना रखी थी। सूत्रों के मुताबिक, यादव खानदान और अपर्णा के पिछले महीने भाजपा में शामिल होने के बाद से ही संबंधों में खटास आ गई है। वह भाजपा के लिए प्रचार कर रही हैं और सपा के खिलाफ बोल रही हैं। अपर्णा के इस फैसले पर सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव पहले ही नाराजगी जता चुके हैं। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵