back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल हटाये गए

लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल अपने पद से हटा दिए गए हैं। शासकीय कार्यों की अवहेलना और विभागीय कार्यों में रुचि न लेने के कारण बुधवार शाम को उनको पद से हटा दिया गया है। सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने एवं अकर्मण्यता के चलते डीजीपी पद से मुक्त करते हुए डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया। उनके हटने के बाद नया डीजीपी कौन होगा इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल गोयल की जगह नई नियुक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1987 बैच के वरिष्ठ अधिकारी गोयल को पिछले साल जुलाई में ही राज्य का पुलिस प्रमुख बनाया गया था। अंतरिम आदेश के तहत उन्हें पुलिस महकमे में नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक पद पर भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही यूपी के नए डीजीपी की तैनाती की घोषणा की जाएगी। मुकुल गोयल ने 2 जुलाई 2021 को पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला था। वह 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इससे पहले वह केंद्र में बीएसएफ में अपर पुलिस महानिदेशक ऑपरेशंस के पद पर तैनात थे। जिसके बाद उन्हें यूपी डीजीपी के पद पर नियुक्त किया गया था। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵