back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी : पुलिस की मंजूरी के बाद ही छात्रों को प्रवेश देगा देवबंद

सहारनपुर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रसिद्ध इस्लामिक मदरसा, दारुल उलूम देवबंद ने अब इच्छुक छात्रों के दस्तावेजों को सत्यापन और उनकी जांच के लिए स्थानीय खुफिया इकाई के साथ साझा करने का निर्णय लिया है। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि यदि कुछ छात्र किसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं तो संस्थान का नाम खराब न हो। मदरसा के कार्यवाहक कुलपति, अब्दुल खालिक मद्रासी ने कहा कि सेमिनरी अपनी प्रवेश प्रक्रिया के अन्य पहलुओं को भी और अधिक कठोर बनाएगी क्योंकि मदरसा अक्सर संदिग्ध तत्वों को पनाह देने के लिए आलोचनाओं के घेरे में आ जाता है। उन्होंने कहा कि लोग छात्रों के कुकर्मों के लिए मदरसा को दोषी ठहराते हैं, भले ही संस्थान का काम शैक्षणिक गतिविधियों तक ही सीमित है। संस्थान की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए, हमने सभी नए प्रवेशकों का पुलिस सत्यापन कराने का फैसला किया है। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵