back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र: भाजपा कार्यसमिति का फैसला, पार्टी पदाधिकारी या परिवार का सदस्य नहीं लड़ेगा पंचायत चुनाव

-पंचायत चुनाव लड़ने के लिए छोड़ना होगा पार्टी का पद पीएन द्विवेदी लखनऊ, 15 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति ने सोमवार की बैठक में निर्णय लिया कि पार्टी का कोई भी पदाधिकारी अथवा उनके परिवार का सदस्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई पदाधिकारी चुनाव लड़ना चाहता है तो पहले उसे पार्टी के पद से इस्तीफा देना होगा। कार्यसमिति की बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी ने तय किया कि वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 3,051 जिला पंचायत सदस्यों और 826 ब्लॉक प्रमुख पद पर अपना उम्मीदवार लड़ाएगी। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए पार्टी अपना समर्थन देगी। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि पार्टी चुनाव में केंद्र और राज्य की सरकारों के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। प्रदेश की योगी सरकार 19 मार्च को चार साल पूरा कर रही है। इस संबंध में कार्यसमिति ने तय किया कि पार्टी के कार्यकर्ता राज्य सरकार के चार साल की उपलब्धियों को जन-जन के बीच पहुंचाने के लिए अभियान चलाएंगे। सात अभियानों को चलाने का भी निर्णय -भाजपा कार्यसमिति ने तय किया कि 19 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों और सभी विधानसभा क्षेत्रों में उप्र सरकार के चार साल पूरे होने पर कार्यक्रम होंगे। प्रभारी मंत्री, विधायक और सांसद भी इसमें शामिल होंगे। -20 मार्च को सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी का कार्यक्रम होगा। जिस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक नहीं है, वहां पर सांसद और एमएलसी उपस्थित रहेंगे। -21 मार्च को प्रदेश पदाधिकारी किसानों के बीच जाएंगे। 826 ब्लॉक में ये कार्यक्रम होंगे। इस दौरान किसानों को बताया जाएगा कि उनके लिए सरकार ने क्या किया है और आगे क्या योजनाएं हैं। -22 मार्च को पार्टी युवाओं के बीच कार्यक्रम करेगी। इस दौरान उन्हें रोजगार और व्यवसाय के बारे में बताया जाएगा। -23 मार्च को भाजपा द्वारा प्रदेश भर में गठित 1,918 मंडलों में महिलाओं के साथ कार्यक्रम होंगे। -24 मार्च को रेहड़ी, खोमचे वाले लोगों के बीच पार्टी कार्यक्रम करेगी और उन्हें जो लोन दिया गया है उसके बारे में बताया जाएगा। -इसके अलावा 25 और 26 मार्च को प्रदेश के सभी बूथों पर सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संपन्न हुई। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक का उद्घाटन किया, जबकि समापन भाषण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया और अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की। हिन्दुस्थान समाचार/

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक सरकार का फैसला! रमजान में उर्दू स्कूलों का समय बदलेगा, आदेश किया जारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक सरकार ने रमजान के महीने के दौरान राज्य के उर्दू माध्यम स्कूलों के समय में बदलाव करने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...