नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का आज 9 अक्टूबर 2024 को प्रतापगढ़ में एक्सीडेंट हो गया। इस सड़क हादसे में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को गंभीर चोटें आई हैं। संजय निषाद को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को हुई तो जिलाधिकारी और एसपी भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इस सड़क हादसे में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की कई गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद 9 अक्टूबर 2024 को प्रतापगढ़ के विकास भवन में एक समीक्षा बैठक को संबोधित करने जा रहे थे। इसके बाद उनका जिला पंचायत सभागार में मत्स्य पालकों की कार्यशाला को संबोधित करने का कार्यक्रम था। लेकिन प्रतापगढ़ के पास उनके काफिले की एक गाडी ने बाइक सवार को बचाने की चक्कर में एकदम से ब्रेक मार दिया, जिससे संजय निषाद समेत काफिले की अन्य गाड़ियों में टक्कर लग गई। जिसमे केबिनेट मंत्री संजय निषाद के दोनों घुटनों में चोट लग गयी। इसके बाद उन्हें प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया।
संजय निषाद योगी सरकार में मत्स्य पालन मंत्री हैं
संजय निषाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में केबिनेट मंत्री हैं। उन्हें योगी सरकार में मत्स्य पालन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार का कार्यभार दिया गया है। ऐसे में उनका अपना एक व्यस्त शिड्यूल है। यही नहीं उत्तर प्रदेश के हर एक मंत्री का अब उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपने कामों में फोकस है। ऐसे में संजय निषाद जल्द ही अस्तपताल से ठीक होकर फिर से अपने कार्य में लग जाएंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी मंत्रियों को तय सीमा के भीतर कार्य करने के निर्देश दिए हुए हैं।




