back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

24 मार्च से ऑफलाइन होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

प्रयागराज, 9 मार्च (आईएएनएस)। यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल तक ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों ने प्रयागराज में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों बोर्ड परीक्षाओं की विस्तृत समय सारिणी की घोषणा की है। यूपी बोर्ड के अध्यक्ष और निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) विनय कुमार पांडे ने कहा कि समय सारिणी के अनुसार, हाई स्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में पूरी की जाएगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में पूरी की जाएगी। पांडे ने आगे कहा कि परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। पिछले साल, बोर्ड ने महामारी के कारण हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित नहीं की थी। इस साल परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵