back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैंपस में दो गुट आमने-सामने: लखनऊ यूनिवर्सिटी में नमाज को लेकर हंगामा, छात्रों ने लगाए जय श्री राम के नारे

University of Lucknow में नमाज पढ़े जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में छात्र लाल बारादरी परिसर में पहुंचे और वहां नमाज पढ़ने का विरोध किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। University of Lucknow में नमाज पढ़े जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में छात्र लाल बारादरी परिसर में पहुंचे और वहां नमाज पढ़ने का विरोध किया। छात्रों ने जय श्री राम के नारे लगाए और आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर को धार्मिक रंग दिया जा रहा है। उनका कहना था कि यूनिवर्सिटी केवल शिक्षा का स्थान है और यहां किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए।

लाल बारादरी को लेकर विवाद

लाल बारादरी एक ऐतिहासिक इमारत है, जिसे नवाब नसीरुद्दीन हैदर ने बनवाया था। यह इमारत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित है और फिलहाल यहां मरम्मत (रेनोवेशन) का काम चल रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से परिसर के बाहर ताला और बैरिकेडिंग लगा दी है।

पहले वायरल हुआ था नमाज का वीडियो

कुछ दिन पहले लाल बारादरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें हिंदू छात्र मानव श्रृंखला (ह्यूमन चेन) बनाकर मुस्लिम छात्रों को नमाज पढ़ने में सहयोग करते दिखे थे। इस वीडियो को सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बताया गया था। लेकिन सोमवार को एक अन्य छात्र संगठन ने इसका विरोध किया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि जब मुस्लिम छात्रों को नमाज पढ़ने से रोका गया था, तब कुछ हिंदू छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाकर उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया था। नमाज के बाद वहीं रोजा खोला गया, जिसमें हिंदू छात्रों ने भी साथ दिया था। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाल बारादरी परिसर फिलहाल बंद है। मामले को लेकर छात्रों के अलग-अलग गुट आमने-सामने हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵