united-kisan-morcha39s-new-maneuver-to-give-edge-to-the-campaign
united-kisan-morcha39s-new-maneuver-to-give-edge-to-the-campaign

अभियान को धार देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा का नया पैंतरा

नई दिल्ली, 29 मई (हि.स.)। दिल्ली की सीमाओं पर बीते छह महीनों से तीनों कृषि कानूनों के विरोध में अभियान चला रहे संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि उसे धार देने की कोशिश में जुटे हैं। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी कर कहा है कि वे पांच जून को संपूर्ण क्रांति दिवस मनाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा है कि वे इस दिन अपने सांसदों, विधायकों के आवास के सामने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करें। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता ने कहा कि पांच जून को खेती कानूनों के ऑर्डिनेंस के रूप में घोषित हुए एक साल हो रहे हैं। वहीं 5 जून 1974 को जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा देते हुए देश में जन आंदोलन खड़ा किया था। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने यह दिन चुना है। उन्होंने कहा कि मोर्चे ने देशवासियों से आह्वान किया है कि सभी किसान आंदोलन का समर्थन जारी रखें। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in