back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 28 अक्टूबर से, इन महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली , 22 अक्टूबर ( आईएएनएस)। पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक कर्नाटक के धारवाड़ में होने जा रही है। अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले संघ द्वारा बुलाई गई इस अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी सहित संघ के सभी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की यह 3 दिवसीय बैठक 28 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है जिसका समापन 30 अक्टूबर को होगा। कर्नाटक के धारवाड़ में होने जा रही इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के अलावा संघ के अखिल भारतीय, क्षेत्र और प्रांत के सभी अधिकारी शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने आईएएनएस को बताया कि 28 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे इस 3 दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में पूरे देश से 350 के लगभग प्रतिनिधि शामिल होंगे। सुनील अंबेकर ने इसे संघ की समीक्षा बैठक बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की मार्च की बैठक में हम अपनी योजना बनाते हैं और 6 महीने बाद होने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की यह बैठक समीक्षा बैठक है। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने बताया कि कर्नाटक के धारवाड़ में 28, 29 और 30 अक्टूबर को होने जा रही इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार की योजना, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण और आपस में अनुभवों को साझा करने जैसे मुद्दों पर ही चर्चा होगी। हालांकि अगले साल होने जा रहे विधान सभा चुनाव से पहले संघ की इस दीवाली बैठक को तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में देश के वर्तमान राजनीतिक हालात खासतौर से चुनावी राज्यों के राजनीतिक हालात को लेकर भी चर्चा हो सकती है और तैयारियों के लिहाज से भविष्य के कई कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी मुहर लगाई जा सकती है। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵