back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केन्द्रीय मंत्री पारस मुख्यमंत्री नीतीश से मिले, विभागीय कार्यालय खोलने के लिए मांगी जमीन

पटना, 30 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) (पारस गुट) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बात हुई। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पारस की मुख्यमंत्री से यह पहली मुलाकात है। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पारस ने मुख्यमंत्री से राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को लेकर चर्चा की। मंत्री ने मुख्यमंत्री से पटना में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का कार्यालय नहीं होने की बात कहते हुए उनसे कार्यालय का भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस मौके पर मंत्री के साथ सासंद प्रिंस राज, चंदन सिंह एवं कृष्ण राज भी थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केन्द्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार आया तो मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी थी। इस बार दिल्ली से ही उनका समय लेकर उनसे मिलने आया। यह शिष्टाचार मुलाकात थी, विकास पर चर्चा हुई लेकिन राजनीति पर नहीं। उन्होंने कहा, बिहार में फूड प्रोसेसिंग की असीम संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री का भी इस सेक्टर पर सर्वाधिक जोर रहता है। मैंने उनसे आग्रह किया कि अगर वह एक भवन या जमीन की व्यवस्था कर दें तो पटना में फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय का एक कार्यालय खुल जाएगा। उल्लेखनीय है कि लोजपा के सांसद पारस के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पार्टी दो धडों में बंट गया है। पारस गुट के प्रमुख जहां पशुपति कुमार पारस हैं वहीं एक गुट का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास के पुत्र चिराग पासवान कर रहे हैंे। चिराग लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵