back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खिलाड़ियों के रोजगार की व्यवस्था करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के खेल प्रकोष्ठ का पूरे देश में विस्तार होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि खिलाड़ियों के रोजगार की समस्या सबसे बड़ी है। इस समस्या को दूर करने के लिए उनकी पार्टी पूरे प्रयास करेगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(ए) के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खांडा ने इस दौरान दिनेश ठाकुर को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इस बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि खिलाड़ियों को कई बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। जिससे वह खेल पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते। कई बार खिलाड़ी पैसे के अभाव में प्रतियोगिताओं में भी भाग नहीं ले पाते। खिलाड़ियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वह प्रयास करेंगे। उनकी पार्टी खिलाड़ियों की सभी समस्याओं को दूर करेगी। केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले ने पार्टी के खेल प्रकोष्ठ का विस्तार पूरे देश में करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश भर में खिलाड़ियों के बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का खेल प्रकोष्ठ काम करेगा। खिलाड़ियों की समस्याओं को पार्टी पदाधिकारी दूर करेंगे। –आईएएनएस एनएनएम/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

अब बिहार में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार, उद्योग लगाने वालों को मिलेगा खास पैकेज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्माष्टमी के...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵