back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र बोले-देश के अर्ध सैनिक बल सभी चुनौतियों से निपटने में सक्षम

रांची, 24 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ने कहा है कि देश के अर्ध सैनिक बल तमाम आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं। पिछले चार-पांच वर्षों में सुरक्षाबलों ने आधुनिक समय की जरूरतों और चुनौतियों के हिसाब से खुद को तैयार किया है। देश को सीआईएसएफ जैसे अर्धसैनिक बलों पर पूर्ण भरोसा है। इन बलों ने कर्तव्य निष्ठा का गौरवशाली इतिहास बनाया है। श्री मिश्र बुधवार को रांची में सीआईएसएफ के पूर्वी क्षेत्र के मुख्यालय परिसर में अधिकारियों और जवानों के लिए बनाए गए 272 आवासों के लोकार्पण के मौके पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, उग्रवाद और विधि -व्यवस्था के अलावा साइबर अपराध की घटनाएं हमारे सामने जब भी चुनौती बनकर खड़ी होती हैं, सुरक्षा बल मुस्तैद होकर उनका सामना करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हमेशा इस बात का ध्यान रखा है कि सुरक्षा बलों में कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों को बेहतर सुविधाएं हासिल हों। झारखंड की चर्चा करते हुए गृह राज्यमंत्री ने कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण प्रदेश है। केंद्र सरकार इस प्रदेश के बहुमुखी विकास के लिए हमेशा प्रयासरत है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि झारखंड के जनजातीय योद्धाओं ने देश को आजादी दिलाने से लेकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के पहले रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा की मौजूदा सरकार में नक्सलवादी गतिविधियों को काफी हद तक नियंत्रित किया है। समस्या के समाधान के प्रति सरकार गंभीर है। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵