नई दिल्ली/रफ्तार न्यूज। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज शनिवार को संसद के आगामी बजट सत्र का ऐलान कर दिया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट कर दी। जिसमें उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर 22 जुलाई को संसद में बजट सत्र बुलाने पर मुहर लगा दी है।
उन्होंने बताया कि इस बार बजट सत्र 22 जुलाई 2024 से शुरू होगा। जो कि 12 अगस्त तक चलेगा। वहीं रिजिजू ने बताया कि लोकसभा में 23 जुलाई को बजट पेश होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी में आम चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश किया था। यह बजट पेश करने के साथ निर्मला सीतारमण लगातार सातवां बजट पेश करेंगी। इसके बाद उनके नाम बतौर वित्त मंत्री लगातार सात बजट पेश करने का रिकार्ड बन जाएगा। ऐसा करने वाली वह इतिहास की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। मोदी सरकार 3.O का यह बडट कई मायनों में खास होने वाला है। वित्त मंत्री यह बडट मोदी 3.0 सरकार के विकसित भारत पर ध्यान केंद्रित करते हुए पेश करेंगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




