back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगले 72 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अनिश्चतता भरा मौसम

श्रीनगर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मंगलवार को धूप और बादलों की लुका-छिपी के साथ मौसम अनिश्चित बना रहा। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान मौसम की यही स्थिति जारी रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मंगलवार को मौसम अनिश्चित रहा। खराब मौसम शुक्रवार तक जारी रहने की संभावना है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 4.2 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 12.0, लेह में शून्य से 8.5 और कारगिल में शून्य से 14.0 नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री, कटरा में 8.2, बटोटे में 2.7, बनिहाल में 0.2 और भद्रवाह में 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली बम ब्लास्ट में कश्मीर कनेक्शन? धमाके के बाद उमर का नाम आया सामने, परिजनों ने दी सफाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके में जम्मू-कश्मीर निवासी उमर के शामिल होने की आशंका जताई...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...