back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश के चिलमजीवी बयान पर उमा बोलीं, उनको ऐसा बयान पड़ेगा भारी

महोबा, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के चिलमजीवी वाले बयान पर निशाना साधा और कहा कि राजनीति में आमर्यादित भाषा का प्रयोग करना अखिलेश यादव को एक बार फिर बहुत भारी पड़ने वाला है। उमा भारती ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि, वह गंगा के किनारे ही प्रवास कर रही हैं। वह बनारस से राठ जा रही हूं, वह जब तेरह साल की थीं तबसे ब्रह्मानंद जी के संपर्क में आईं, उनकी महिमा धीरे-धीरे मेरे मन में बैठती गई। अखिलेश के चिलमजीवी भाषा के प्रयोग पर कहा कि वह असभ्य भाषा प्रयोग कर रहे हैं उसका उन्हें परिणाम भुगतना होगा। अपने आपको बड़ा होशियार समझना उनकी भूल है। उसकी चार सौ सीटों पर जीत की दावेदारी हवा हो जाएगी, भाजपा आने वाले चुनाव में पहले से भी अधिक सीटें जीतेगी। पृथक बुंदेलखंड के सवाल पर कहा कि भाजपा हरदम छोटे राज्यों की पक्षधर रही है। कहा कि अखिलेश यादव ने इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ का मजाक उड़ाया था। वर्ष 2017 में वह बात लोगों को चुभ गई थी। अपने आपको घमंडी, होशियार व बड़े खानदान का समझना अच्छा नहीं है। ऐसे लोग औंधे मुंह गिरते हैं। उमा भारती ने कहा कि इसके साथ ही उमा भारती ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अयोध्या काशी के बाद मथुरा की बारी वाले बयान को उनका व्यक्तिगत बयान बताया है। मथुरा के बारे में भूमिका पार्टी तय करेगी, हम सभी के लिए यह आस्था का विषय है। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵