back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस के साथ शांति वार्ता में यूक्रेन की स्थिति स्थिर : मुख्य वार्ताकार

कीव, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के साथ शांति वार्ता में यूक्रेन की बातचीत की स्थिति स्थिर है। ये जानकारी यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख डेविड अरखामिया ने दी। अरखामिया ने टेलीग्राम पर लिखा, यूक्रेन पक्ष इस्तांबुल विज्ञप्ति का पालन करता है और उसने अपनी स्थिति नहीं बदली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उनके हवाले से कहा कि अंतर केवल इतना है कि यूक्रेनी पक्ष उन सभी अतिरिक्त मुद्दों को ध्यान में नहीं रखता है जो इस्तांबुल विज्ञप्ति में शामिल नहीं थे। इससे वार्ता प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति की गलत व्याख्या हो सकती है। अरखामिया ने कहा कि यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी के संबंध में बातचीत एक ऑनलाइन व्यवस्था में जारी है। इससे पहले दिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ने तुर्की के इस्तांबुल में पिछले महीने की शांति वार्ता से अपना रुख बदल लिया है। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵