back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन ने रक्षा मंत्रालय के लिए 4 अरब डॉलर का किया आवंटन

कीव, 1 मई (आईएएनएस)। यूक्रेन ने रूस के साथ जारी संघर्ष के बीच रक्षा मंत्रालय को अरबों डॉलर आवंटित किया है। ये जानकारी यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस सिमहल ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सिमहल ने कहा कि यूक्रेनी सरकार ने मंत्रालय के लिए 119 अरब रिव्निया (करीब 4 अरब डॉलर) आवंटित किए हैं। हम अपने लड़ाकों को अधिकतम समर्थन देने की कोशिश कर रहे हैं। सिमहल ने कहा कि फंड का उपयोग यूक्रेनी सैनिकों को वेतन देने और उन्हें उपकरण, ईधन, भोजन, सुरक्षात्मक उपकरणों और हथियारों की आपूर्ति के लिए किया जाएगा। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories