ukraine-allocates--4-billion-for-the-ministry-of-defense
ukraine-allocates--4-billion-for-the-ministry-of-defense

यूक्रेन ने रक्षा मंत्रालय के लिए 4 अरब डॉलर का किया आवंटन

कीव, 1 मई (आईएएनएस)। यूक्रेन ने रूस के साथ जारी संघर्ष के बीच रक्षा मंत्रालय को अरबों डॉलर आवंटित किया है। ये जानकारी यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस सिमहल ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सिमहल ने कहा कि यूक्रेनी सरकार ने मंत्रालय के लिए 119 अरब रिव्निया (करीब 4 अरब डॉलर) आवंटित किए हैं। हम अपने लड़ाकों को अधिकतम समर्थन देने की कोशिश कर रहे हैं। सिमहल ने कहा कि फंड का उपयोग यूक्रेनी सैनिकों को वेतन देने और उन्हें उपकरण, ईधन, भोजन, सुरक्षात्मक उपकरणों और हथियारों की आपूर्ति के लिए किया जाएगा। --आईएएनएस एसएस/आरएचए

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in