back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उज्जैन शहर महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीयों से जगमगाएगा

भोपाल, 27 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि पर उज्जैन शहर में स्थित भगवान शिव का निवास प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर 21 लाख दीयों (मिट्टी के दीयों) से जगमगाएगा। इस साल 1 मार्च को पड़ने वाली महाशिवरात्रि पर शाम 7 बजे शहर जगमगाएगा। करीब एक घंटे तक सभी दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। शिप्रा नदी के माता मंदिर घाट से रामघाट तक 21 लाख मिट्टी के दीये जलाकर उज्जैन जिला प्रशासन इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन शहर का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज कराने की योजना बना रहा है। उज्जैन जिला प्रशासन के अनुसार विभिन्न स्थानों, घरों और प्रतिष्ठानों में तीन लाख मिट्टी के दीये लगाए जाएंगे। दीयों को जलाने के लिए 12,000 स्वयंसेवक लगेंगे। इसके लिए जिला पंचायत, शिक्षा विभाग, नगर निगम और स्मार्ट सिटी को जिम्मेदारी दी गई है। उज्जैन के जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि शुरूआत में 15 लाख दीयों को रोशन करने की योजना थी लेकिन लोगों के उत्साह को देखते हुए संख्या बढ़ाकर 21 लाख कर दी गई। सिंह ने दावा किया कि शिप्रा नदी के तट पर एक हजार दीये लगाकर पूर्वाभ्यास किया गया। सिंह ने कहा, एक व्यक्ति लगभग 100 दीये जला सकता है। विभिन्न घाटों पर बारह लाख दीये, महाकाल मंदिर में 51,000, फ्रीगंज टावर में एक लाख, मंगलनाथ, चिंतामन, कालभैरव, भुखी माता, हरसिद्धि मंदिर सहित अन्य मंदिरों में रोशनी की जाएगी। इस पूरी कवायद पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। राज्य में लगभग 1,500 तेल के केन का उपयोग किए जाने की संभावना है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...