नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET Result की घोषणा कर सकती है। UGC NET का परीक्षा परिणाम NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा NET उम्मीदवार ugcnet.ntaonline.in और nta.ac.in पर भी परिणाम देख सकते हैं। NTA अपने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम के अलावा उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। हालांकि परीक्षा परिणाम और उत्तर कुंजी कब जारी किया जाएगा, एजेंसी ने इसकी घोषणा अभी नहीं की है।
21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित हुई थी परीक्षा
बता दें कि, NTA ने 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नेट की परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। जिसमें पहली पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और फिर दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी।
नीट परीक्षा पेपर लीक के बाद NTA पर उठे थे सवाल
बता दें कि, NEET परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद NTA पर काफी ज्यादा सवाल उठे थे। क्योंकि नीट और नेट दोनों परीक्षा NTA के द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसके बाद जून में UGC NET की परीक्षा आयोजित कराई गई थी, लेकिन परीक्षा होने के एक दिन बाद ही परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका पर परीक्षा रद्द कर दी गई। इस दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता के साथ समझौता हो सकता है। यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों मोड में आयोजित की गई थी। हालांकि बाद में इसे एजेंसी ने हटा दिया और कंप्यूटर आधारित मोड में परीक्षा आयोजित कराई।
नहीं है नेगेटिव मार्किंग
बता दें कि, UGC NET परीक्षा 2024 में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। इसके अलावा नीट यूजी 2024 रिजल्ट जारी करने से पहले एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से संबंधित सहायता के लिए, हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। जिसके जरिए उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 011 – 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं और ईमेल आईडी [email protected] पर समस्या को लिखकर भेज सकते हैं।




