नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। UGC नेट की परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई थी, लेकिन दो दिनों के अंदर इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया। उसके बाद से ही नेट कैंडिडेट्स नए परीक्षा डेट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब इस संबंध में नई खबर सामने आई है। दरअसल जल्द ही नेट की नई परीक्षा तारीख की घोषणा हो सकती है। सूचना है कि री-एग्जाम की डेट के साथ ही एडमिट कार्ड रिलीज की डेट भी जारी होगी। इसलिए कैंडिडेट्स से अनुरोध किया गया है कि ताजा अपडेट्स के लिए वो समय समय पर आधिकारिक वेसाइट पर विजिट करते रहें।
इस वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
UGC NET परीक्षा से संबंधित कोई भी अपडेट के लिए या एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आप यूजीसी की दो वेबसाइटों पर जा सकते हैं। ये वेबसाइट हैं ugcnet.nta.ac.in, ugcnet.ntaonline.in। यहां से आपको नेट से संबंधित सारी जानकारियां और अपडेट मिल जाएंगे।
इस दिन हो सकता है एग्जाम
नेट की पुन: परीक्षा कब होगी इस बारे में कोई पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 20 जुलाई के दिन नेट की परीक्षा आयोजित हो सकती है। हालांकि ये संभावित तारीख है। जिसमें कोई भी बदलाव संभव है। इसलिए आधिकारिक वेबसाइट्स को विजिट करते रहें।
दोबारा जारी होगा एडमिट कार्ड
वहीं जब नेट परीक्षा का आयोजन दोबारा होगा तो एडमिट कार्ड भी फिर से रिलीज किया जाएगा। प्रवेश-पत्र परीक्षा से दो या तीन दिन पहले जारी किया जा सकता है। री एग्जाम में बैठने के लिए कैंडिडेट्स को फिर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
गड़बड़ी रोकने को लेकर किए गए हैं पुख्ता इंतजाम
वहीं परीक्षा में फिर से गड़बड़ी ना हो इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसलिए नई परीक्षा तारीख जारी होने में समय लग सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित होगी। इसलिए परीक्षा की तारीख जून के अंत में ऐलान किया जा सकता है।
पेपर लीक होने के कारण रद्द हुई थी परीक्षा
UGC नेट परीक्षा को रद्द करने के पीछे पेपर लीक मुख्य कारण था। जांच में पता चला है कि नेट परीक्षा का प्रश्न पत्र डॉर्क वेब पर पहले से ही लीक हो गया था। जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इसकी वजह से 11 लाख के करीब कैंडिडेट्स प्रभावित हुए हैं। अब सरकार पेपर लीक को लेकर काफी संभलकर कदम रख रही है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




