back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रवि अत्रि ने यूपी STF के सामने खोले राज, देश में पेपर लीक कराने के लिए संजीव मुखिया गैंग से ली जाती है मदद

Sanjeev Mukhiya: बिहार पुलिस संजीव मुखिया को नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार करने के लिए पहले से तलाश में जुटी हुई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। NEET पेपर लीक के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई और राज्य पुलिस ने अपनी जांच में तेजी कर दी है। EOU ने अपनी जांच में नीट पेपर लीक में संजीव मुखिया को मुख्य आरोपी पाया है। EOU ने सीबीआई को इस मामले में अपनी जांच रिपोर्ट और सबूत सीबीआई को सौंप दिए हैं। अब सीबीआई संजीव मुखिया को पकड़ने के लिए जल्द ही अलग अलग टीमें बना सकती हैं। बिहार पुलिस संजीव मुखिया को नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार करने के लिए पहले से तलाश में जुटी हुई थी।

संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर पेपर लीक मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे

संजीव मुखिया का नाम नीट परीक्षा को लीक करने ही नहीं बल्कि अन्य परीक्षाओं को लीक करने में भी शामिल हो गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में रवि अत्री को पकड़ा गया है, जिसका नेटवर्क संजीव मुखिया से जुड़ा हुआ है। अगर सीबीआई और बिहार पुलिस संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लेती है तो वे नीट परीक्षा के अलावा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती, बिहार शिक्षक भर्ती, रिवेन्यू ऑफिसर भर्ती पेपर लीक के साथ साथ अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे।

रवि अत्रि समेत 18 आरोपियों को 10 अप्रैल 2024 को मेरठ से गिरफ्तार किया था

जानकारी के अनुसार रवि अत्रि ने इंटेरोगेशन में संजीव मुखिया को पेपर लीक करवाने का एक्सपर्ट बताया है। दरअसल यूपी एसटीएफ ने रवि अत्रि समेत 18 आरोपियों को 10 अप्रैल 2024 को मेरठ से गिरफ्तार किया था। अब यूपी एसटीएफ ने इनके खिलाफ यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में चार्जशीट दाखिल की है। रवि अत्रि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। यूपी एसटीएफ की रिपोर्ट के अनुसार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक और नीट पेपर लीक करने वाले गैंग के तार आपस में जुड़े हुए हैं। दरअसल रवि अत्रि ने यूपी एसटीएफ को दी जानकारी में बताया कि संजीव मुखिया का नेटवर्क यूपी,बिहार, दिल्ली- एनसीआर, गुजरात समेत कई राज्यों तक फैला हुआ है।

देश में कहीं भी पेपर लीक करवाने में संजीव गैंग की मदद ली जाती है

रवि अत्रि ने इंटेरोगेशन में यूपी एसटीएफ को बताया कि संजीव मुखिया ब्लूटूथ के माध्यम से अलग अलग परीक्षा का हल करवाता था। रवि अत्रि ने बताया कि संजीव मुखिया और उसका बेटा शिव कुमार पेपर लीक का सरगना है। रवि अत्रि ने अपने इंटेरोगेशन में यूपी एसटीएफ को बताया कि संजीव मुखिया गैंग सील बंद पेपर का बॉक्स तोड़ने में माहिर हैं। रवि अत्रि ने इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यूपी एसटीएफ को दी है कि देश में कहीं भी पेपर लीक करवाने में संजीव गैंग की मदद ली जाती है।

इन्हीं के द्वारा सील बॉक्स तो तोडा जाता है। रवि अत्रि ने यूपी एसटीएफ को जानकारी दी कि संजीव मुखिया के ही गैंग के आदमी डॉक्टर शुभम मंडल ने उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक में पटना से फ्लाइट पकड़ कर अहमदाबाद पहुंचकर पेपर का बॉक्स तोडा था। अब सीबीआई की संजीव मुखिया गैंग की पकड़ के लिए तैयारी तेज हो गयी है। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

संजीव कपूर से जुड़ा ये अनोखा किस्सा, गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए आए थे मुंबई बन गए सेलिब्रेटी शेफ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडियन सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर का जन्म 10 अप्रैल 1964 को पंजाब के अंबाला में हुआ था। संजीव कपूर के...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...