नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Haryana Board of School Education) के 12वीं के रिजल्ट को लेकर कटाक्ष किया है। उदित राज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए निशाना साधा है। उन्होने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन में इस साल 18 स्कूलों के 12वीं कक्षा में एक भी स्टूडेंट पास नही हुआ। अगर पढ़ेंगे तो अंधभक्त कहां से लाएंगे? पढ़ेंगे तो मुस्लिमों से कौन लड़ेगा? पढ़ेंगे तो गुंडा और अपराधी कहां से पैदा होंगे?’
दरअसल, HBSE बोर्ड ने इस साल 12वीं का जो रिजल्ट जारी किया है, बोर्ड के मुताबिक कुल 85.66 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं, हरियाणा के 18 स्कूलों में एक भी छात्र पास नहीं हुआ। सभी स्कूलों को मिलाकर कुल 59 छात्र थे। अब इस बीच, रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड ने 100 खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की एक सूची तैयार की है, जिसमें सरकारी और प्राइवेट स्कूल दोनों शामिल हैं।
उदित राज ने कसा तंज
हरियाणा स्कूल ऑफ बोर्ड एजुकेशन में 12वीं के नतीजों को लेकर अब सियासी बहस छिड़ गई है। रिजल्ट को लेकर कांग्रेस नेता ने बोर्ड पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बोर्ड में इस साल 18 स्कूलों के 12वीं कक्षा में एक भी स्टूडेंट पास नही हुआ ।अगर पढ़ेंगे तो अंध भक्त कहाँ से लायेंगे? पढ़ेंगे तो मुसलमानों से कौन लड़ेगा? पड़ेगें तो गुंडा और अपराधी कहाँ से पैदा होंगे।
बोर्ड ने समीक्षा कर भेजी सूची
नतीजे सामने आने के बाद बोर्ड ने तुरंत समीक्षा और सुधारात्मक कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशालय को जानकारी भेज दी है। रिजल्ट के अनुसार, राज्य के कई स्कूल 35 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक को भी पार नही कर सकें, जबकि 18 संस्थानों ने परीक्षा में शून्य सफलता दर्ज की।
बोर्ड के अध्यक्ष ने क्या कहा?
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार का कहना है कि, एक स्कूल में 13 छात्र थे और एक भी छात्र पास नहीं हुआ, इन शून्य-परिणाम वाले स्कूलों में से अधिकांश में परीक्षार्थियों की संख्या निराशाजनक परिणामों के साथ 1 से 2 तक थी। हरियाणा बोर्ड के इसी नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने तंज किया है।





