back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो कट्टर उल्फा उग्रवादियों का नगालैंड में आत्मसमर्पण

कोहिमा, 30 अप्रैल (हि.स.)। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) स्वाधीन गुट के दो कट्टर सदस्यों ने शुक्रवार को नगालैंड में आत्मसमर्पण किया। इन उग्रवादियों ने नगालैंड स्थित भारतीय सेना की छावनी में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले सदस्यों के नाम नयन ज्योति और कदम गोगोई बताए गए हैं। कदम गोगोई गोलाघाट जिले का निवासी बताया जा रहा है। हाल ही में दो अन्य कट्टर उल्फा सदस्यों ने नगालैंड में असम राइफल्स की छावनी में जाकर आत्मसमर्पण किया था। इसी बीच उल्फा के एक अन्य स्वयंभू नेता की भी उल्फा से वापसी की खबरें आ चुकी हैं। पिछले दिनों ऊपरी असम के चराईदेव जिले से ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों का उल्फा द्वारा अपहरण किया गया था।तब असम पुलिस तथा सेना के जवानों ने काफी तत्परता दिखाते हुए उल्फा के विरुद्ध कार्रवाई की थी, जिसमें, दो अपहृत कर्मचारी सकुशल बच गए। असम, नगालैंड तथा अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों उल्फा तथा एनएससीएन उग्रवादियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

घूमिए भारत का वो गांव जहां बिना दुकानदार की चलती हैं दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दौर में जहां धोखाधड़ी, चोरी और फरेब आम बात हो गई है, वहीं भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड का एक...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...