back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब के दो गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और जसप्रीत जस्सी कोलकाता में एनकाउंटर में ढेर

कोलकाता, 09 जून (हि.स.)। मई महीने के मध्य में पंजाब के जगराओ में एसआई भगवान सिंह और दलबीरजीत सिंह बब्बी के हत्या के वांछित गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और जसप्रीत जस्सी को आज पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस के अनुसार एक सूचना के आधार पर न्यूटाउन के शापूरजी रेसिडेंस में पंजाब पुलिस ने कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) तथा बिधाननगर पुलिस की टीम के साथ छापेमारी कर दोनों को घेर लिया था। खुद को घिरा देख जयपाल भुल्लर और जसप्रीत जस्सी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। कुछ देर की गोलीबारी में एसटीएफ ने दोनों को मार गिराया है। इस गोलीबारी में एक पुलिस वाले के घायल होने की सूचना है। एनकाउंटर में मारे गए दोनों कुख्यात अपराधी रहे हैं और लंबे समय से वांछित थे। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस को चकमा देकर दोनों बिहार के रास्ते कोलकाता में आकर छिपे हुए थे। मुखबिर की सूचना पर पंजाब पुलिस कोलकाता आई थी और स्पेशल टास्क फोर्स से मदद मांगी थी। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

Kupwara Encounter: सीमा पर पाकिस्‍तान की नापाक चाल फेल, सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने शनिवार, 8 नवंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम...
spot_img

Latest Stories

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵