back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्विटर ने अपनी पॉलिसी में किया बदलाव, अब भारत में ब्लू टिक के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये

माइक्रो ब्लॉगिंग एप्प ट्विटर यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। कंपनी ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है। इसी के साथ ही ट्विटर अब ब्लू टिकर यूजर्स से 650 रुपये प्रति महीना चार्ज करेगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। एलन मस्क की अगुवाई वाली माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर ने भारत में भी ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत कर दी है। ट्विटर की ब्लू टिक सेवा के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये प्रति महीना का भुगतान करना होगा, जबकि मोबाइल यूजर्स के लिए यह चार्ज 900 रुपये प्रति महीना है। हालांकि सालाना सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को प्रतिमाह 566.70 रुपये देने होंगे।

 ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को कई सारी सुविधाओं का लाभ

पॉपुलर सोशल मीडिया साइट ट्विटर की कमान हाथ में लेते ही कंपनी के नए बॉस एलन मस्क ने रेवेन्यू बढ़ाने और खर्च कम करने के लिए कई बड़े फैसले लिए थे। इन्हीं में से एक फैसला यूजर्स से ब्लू टिक सर्विस के लिए चार्ज लेने का भी था। भारत में एंड्रॉयड और एप्पल आईफोन यूजर्स दोनों के लिए ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन का चार्ज एक समान है। ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को कई सारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

4000 अक्षरों तक के कर सकेंगे ट्वीट

ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन में रिप्लाई  मेंशन और सर्च में प्राथमिकता  होम टाइमलाइन पर 50 फीसदी कम विज्ञापन देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स लंबी वीडियो पोस्ट कर सकेंगे और उन्हें ट्विटर ब्लू लैब का अर्ली एक्सेस भी मिलेगा, जिसमें ट्विट एडिट की सुविधा भी शामिल है। इतना ही नहीं ये सर्विस लेने वाले यूजर्स 4000 अक्षरों तक के ट्वीट को पोस्ट भी कर सकेंगे।

विदेशों में भी लग रहा सब्सक्रिप्शन चार्ज

बता दें कि ट्विटर ने पिछले दिनों अमेरिका,  ब्रिटेन,  कनाडा,  आस्ट्रेलिया,  न्यूजीलैंड और जापान समेत कुछ देशों में ट्विटर ब्लू टिक सेवा की शुरुआत की थी। इन देशों में ट्विटर का ब्लू सब्सक्रिप्शन का चार्ज वेब यूजर्स के लिए 8 डॉलर प्रति महीने है।  जबकि सालाना सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को 84 डॉलर खर्च करने होंगे। ट्विटर 3 डॉलर ज्यादा एंड्रॉयड यूजर्स से चार्ज वसूल कर गूगल को कमीशन देगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

डीपफेक पर बड़ा एक्शन: X ने बदले नियम, Grok से हटेंगी आपत्तिजनक और अश्लील इमेज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कई देशों में विरोध और नियामक कार्रवाई का सामना करने के बाद आखिरकार एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...