back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्विटर ने एक घंटे तक ब्लॉक रखा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट

-संसद की सूचना प्रौद्योगिक संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर के साथ भी ऐसा ही हुआ नई दिल्ली, 25 जून (हि.स.)। सरकार और ट्विटर के बीच जारी तकरार में शुक्रवार को एक नया मोड़ आ गया। ट्विटर ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिक मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट करीब एक घंटे तक ब्लॉक रखा। इस घटना से क्षुब्ध रविशंकर प्रसाद ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कुछ भी कर लें उन्हें नए नियमों का पालन करना ही होगा। इस पर कोई समझौता नहीं होगा। ट्विटर की इस कार्रवाई के कारण रविशंकर प्रसाद करीब एक घंटे तक अपने एकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर सके। बाद में ट्विटर ने उनके एकाउंट से रोक हटा ली। केंद्रीय मंत्री ने अपने एकाउंट के जरिए कई ट्वीट के माध्यम से लोगों को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “ मित्रों, आज मेरे साथ एक अनोखी घटना हुई। ट्विटर ने मेरे एकाउंट को करीब एक घंटे तक ब्लॉक रखा। ट्विटर का कहना था कि अमेरिका के कॉपीराइट कानून के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई। बाद में मेरे एकाउंट को चालू कर दिया गया।” रविशंकर प्रसाद के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने उन्हें ट्विटर के जरिए यह संदेश भेजा कि मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है। उल्लेखनीय है कि थरूर संसद की सूचना प्रौद्योगिकी समिति के अध्यक्ष हैं। इस समिति ने हाल में सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी नियमों का पालन नहीं किए जाने के लिए ट्विटर के अधिकारियों को तलब किया था। रविशंकर प्रसाद ने पूरे घटनाक्रम पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि इससे स्पष्ट है कि ट्विटर अभिव्यक्ति की आजादी में भरोसा नहीं रख सकता। ट्विटर का अपना अलग एजेंडा है, यदि कोई उसके एजेंडे के अनुसार नहीं चलता तो उसे प्लेटफॉर्म से हटाने की धमकी दी जाती है। केंद्रीय मंत्री ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चाहे कुछ भी करें उन्हें नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का पालन करना ही होगा। इस मुद्दे पर कोई समझौता नही किया जाएगा। रविशंकर प्रसाद ने उनके एकाउंट के साथ किए गए बर्ताव को नए नियमों का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि ट्विटर को एकाउंट ब्लॉक करने के पहले उन्हें नोटिस देना चाहिए था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ट्विटर नए नियमों का पालन इसलिए नहीं कर रहा है कि इससे लोगों के एकाउंट को मनमाने तरीके से हटाने के रवैये पर अंकुश लगेगा। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

फवाद खान, माहिरा और शाहिद अफरीदी पर फिर एक्‍शन, पाकिस्तानी सेलेब्‍स के अकाउंट्स 24 घंटे में बैन

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्‍य...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵