back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीएसआरटीसी ने यादाद्री मंदिर के लिए बस सेवा शुरू की

हैदराबाद, 30 मार्च (आईएएनएस)। राज्य के स्वामित्व वाली तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) हैदराबाद से यादाद्री मंदिर के लिए 100 से अधिक मिनी बसों का संचालन करेगी। टीएसआरटीसी के अध्यक्ष बाजीरेड्डी गोवर्धन और प्रबंध निदेशक वी सी सज्जनर ने बुधवार को यहां उप्पल बस स्टैंड से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर यादाद्री भुवनागिरी जिले के यादाद्री में लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। पांच साल से अधिक समय तक चले पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों के बाद सोमवार को मंदिर को भक्तों के लिए फिर से खोल दिया गया है। सज्जनार ने कहा कि सभी जिलों से यादाद्री के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। बसें उप्पल बस स्टैंड पहुंचेगी और वहां से श्रद्धालु मिनी बसों से यादाद्री पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि उप्पल एवं जुबली बस स्टेशन (जेबीएस) से प्रतिदिन 104 सेवाएं संचालित की जाएंगी। किराया जेबीएस से 100 रुपये और उप्पल से 75 रुपये होगा। इस बीच सज्जनर ने स्पष्ट किया कि टीएसआरटीसी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के लिए बाध्य नहीं कर रहा है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के लिए 2,000 कर्मचारियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। योजना के तहत नाम दर्ज करने के बाद टीएसआरटीसी पैकेज पर काम करेगा। सज्जनार ने कहा कि वीआरएस प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीएसआरटीसी रिक्तियों को भरेगा। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵