अगरतला, एजेंसी। त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से जारी वोटिंग अब खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक 81% मतदान हुआ। हालांकि ये डेटा अभी अपडेट हो सकता है। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। इससे पहले 2018 में त्रिपुरा में 90% मतदान हुआ था और सरकार भाजपा ने बनाई थी।
इस बार राज्य में कुल 3,337 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। सिंगल फेज में हुए चुनाव में राज्य की 28.13 लाख जनता ने 259 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। यह चुनाव 2023 का पहला चुनाव है।
आठ जिलों में 60 सीटों पर चल रहा मतदान
राज्य चुनाव आयोग की सूचना के राज्य के आठ जिलों में 60 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान चल रहा है। राज्य के धलाई में 38.92 प्रतिशत, गोमती में 30.57, खोवाई में 30.88, नार्थ त्रिपुरा में 29.48, सिपाहीजाला में 11.72, साउथ त्रिपुरा में 33.61, उनाकोटी में 31.85 और वेस्ट त्रिपुरा में 33.18 प्रतिशत मतदान हुआ है।




