नई दिल्ली, रफ्तार। पूरे महाराष्ट्र में मानसून की बारिश हो रही है। कुछ दिनों से मुंबई में भारी बारिश हो रही है। इस कारण ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। रविवार की रात भर भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भरा है। इससे लोकल ट्रेनें रद्द हो गईं हैं। कुछ जगहों पर लोकल सेवाएं धीमी गति से चल रहीं। इस कारण मुंबईवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। बता दें, मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक मुंबई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है।
किन रूट पर असर?
सेंट्रल रेलवे पर कर्जत-खोपोली, कसारा से सीएसएमटी लोकल केवल ठाणे तक चल रही हैं। आगे रूट पर परिचालन रद्द किया गया है। भांडुप स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भरा है। इससे रेलवे लाइन प्रभावित है। कुर्ला-मानखुर्द स्टेशन पर भी ट्रैक पर पानी जमा होने से हार्बर रूट की लोकल ट्रेनें रद्द की गईं हैं। वडाला में भी पानी भरने के कारण गोरेगांव-सीएसएमटी लोकल को अगली सूचना तक पूरी तरह से बंद की गई है।
किस स्थान पर हुई कितनी बारिश?
सांता क्रूज़- 161 मिलीमीटर
चेंबूर-157 मिलीमीटर
मीरा रोड-151 मिलीमीटर
मुलुंड-143 मिलीमीटर
विलेपार्ले-138 मिलीमीटर
दहिसर-128 मिलीमीटर
गोरेगांव, माटुंगा, वडाला-125 मिलीमीटर
मरोल-124 मिलीमीटर
कांदिवली, अंधेरी-120 मिलीमीटर
भांडुप-115 मिलीमीटर
कुर्ला, मरीन ड्राइव- 101 मिलीमीटर
दादर-96 मिलीमीटर
शनिवार से हो ही बारिश
शनिवार और रविवार को भारी बारिश मुंबई और उपनगर में शनिवार से भारी बारिश हुई थी। कई इलाकों में जलभराव है। बारिश के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं हैं। रविवार को मुंबई से सटे ठाणे जिले में कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच लोकल सेवा पटरी पर पेड़ गिरने से बंद कर दी गई। कल्याण और कसारा के बीच पहाड़ी की मिट्टी ट्रैक पर गिरा और ओएचई को सपोर्ट करने वाले खंभे झुक गए। पनवेल-कलंबोली में ट्रैक डूबा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




