back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा में खुलेगा ड्रोन पायलटों के लिए प्रशिक्षण संस्थान

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (दृश्या) द्वारा राज्य में ड्रोन पायलटों के लिए एक प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में यहां हुई दृश्या के निदेशक मंडल की दूसरी बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि हरियाणा मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) संचालित शासन आवेदन को तेज करने के लिए एक अलग निगम बनाने वाला पहला राज्य है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, यह एक अनूठी शुरूआत है, क्योंकि ड्रोन की मदद से अवैध अतिक्रमणों को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा उनके विस्तार का पता लगाया जा सकता है, जबकि पहले क्षेत्र में जाकर नियमित अंतराल पर सर्वेक्षण किया जाता था जिसमें काफी समय लगता था, लागत भी अधिक आती थी और अधिक मानव संसाधन की जरूरत पड़ती थी। विभिन्न प्रकार के सर्वेक्षण और इमेजिंग कार्य का त्वरित निपटान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए, खट्टर ने कहा कि राजस्व विभाग के अलावा, शहरी स्थानीय निकाय, बिजली, आपदा प्रबंधन, खनन और वन सहित अन्य विभागों में भी ड्रोन का उपयोग किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री को विभिन्न श्रेणियों और विभिन्न सेंसरों में ड्रोन की खरीद के बारे में भी अवगत कराया गया है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵