back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोहड़ी–मकर संक्रांति पर हरिद्वार में ट्रैफिक अलर्ट! भारी वाहनों की एंट्री बंद, पुलिस ने लागू किया डायवर्जन

हरिद्वार में लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ा ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरिद्वार में लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ा ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। सोमवार रात 12 बजे से पर्व की समाप्ति तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देखें और तय किए गए रास्तों का ही इस्तेमाल करें।

”बॉर्डर पर ही रोके जाएंगे भारी वाहन”

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अगर शहर में यातायात का दबाव ज्यादा बढ़ता है तो भारी वाहनों को हरिद्वार में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। चीला मार्ग को ऋषिकेश से आने वाले वाहनों के लिए केवल एक्जिट मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। चंडी चौक पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में 4.2 डायवर्जन से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। सामान्य यातायात को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा। अगर टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ा तो वाहनों को नहर पटरी मार्ग से निकाला जाएगा। देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को जरूरत पड़ने पर मोहंड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

पार्किंग की पूरी तैयारी, अलग-अलग जगह तय

दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों को अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। अधिक भीड़ होने पर वाहनों को नारसन, मंगलौर, लक्सर, फेरूपुर और जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आने वाले वाहन सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, नगलाइमरती, लक्सर और फेरूपुर के रास्ते बैरागी कैंप पहुंचेंगे।

देहरादून, ऋषिकेश और नजीबाबाद रूट की व्यवस्था

मुरादाबाद और नजीबाबाद से आने वाले वाहन चंडी चौक पर पहुंचकर दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े होंगे। बड़े वाहनों को नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर और 4.2 डायवर्जन के रास्ते गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग भेजा जाएगा। देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहन लालजीवाला, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े होंगे। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आने वाली प्राइवेट बसें नारसन, मंगलौर, लक्सर, सुल्तानपुर और जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैंप जाएंगी। ऋषिकेश और देहरादून जाने वाली बसें नारसन, मंगलौर, अब्दुल कलाम चौक, मंडावर और मोहंड मार्ग से चलाई जाएंगी। ऑटो और विक्रम वाहनों को भी सीमित मार्गों पर चलने की अनुमति होगी। देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला से आने वाले ऑटो-विक्रम जयराम मोड़ तक ही जा सकेंगे।

ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक आवाजाही बंद

पुलिस ने साफ किया है कि ललतारो पुल से शिवमूर्ति तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र में सिर्फ पैदल श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिलेगा। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, धैर्य रखें और पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन करने से ही यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सकेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...