नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में आज बुधवार को आईपीएल 2025 का एक अहम मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसकी वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है।
शाम 4 बजे से 11:30 बजे तक इन रास्तों पर जाने से बचें
ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि मैच के दौरान इन प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है: बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग जेएलएन मार्ग, रिंग रोड (राजघाट और दरियागंज के पास) इन मार्गों पर शाम 4 बजे से रात 11:30 बजे तक जाने से बचने की सलाह दी गई है।
ट्रैफिक डायवर्जन और भारी वाहनों पर रोक
दरियागंज से बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग तक गुरु नानक मार्ग से आसफ अली रोड तक शाम 5:30 बजे से रात 12:00 बजे तक इन मार्गों से भारी वाहनों और बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। स्टेडियम के पास केवल वैध पास वाले वाहन ही पार्क किए जा सकेंगे। बाकी लोगों से ट्रैफिक पुलिस का अनुरोध है कि वे अपनी गाड़ियों को वहां न ले जाएं, ताकि ट्रैफिक में अवरोध न हो।
दिल्ली मेट्रो से कैसे पहुंचे स्टेडियम?
दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे निजी वाहनों की बजाय दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें। स्टेडियम के पास मौजूद मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 4 आईटीओ मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 3 और 4 दोनों मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर हैं। स्टेडियम में एंट्री कहां से करें? बहादुर शाह ज़फर मार्ग की ओर से गेट नंबर 1 से गेट नंबर 8 तक जेएलएन मार्ग आंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल की साइड से गेट नंबर 10 से गेट नंबर 15 तक बहादुर शाह ज़फर मार्ग की एक और एंट्री गेट नंबर 16 से गेट नंबर 18 तक। दिल्ली वालों को आज शाम स्टेडियम के आसपास के इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। यदि आप मैच देखने जा रहे हैं तो मेट्रो का इस्तेमाल करें और समय से पहले निकलें। ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।




