back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुतिन जेलेंस्की के बीच एक बैठक की चर्चा करना जल्दबाजी होगी : क्रेमलिन

मास्को, 22 मार्च (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके यूक्रेनी समकक्ष व्लोदिमिर जेलेंस्की के बीच एक बैठक के बारे में चर्चा करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि मॉस्को-कीव में चल रहे युद्ध में शांति वार्ता में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। ये जानकारी क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पेसकोव के हवाले से एक ब्रीफिंग में कहा, दोनों राष्ट्रपतियों के बीच संभावित बैठक पर चर्चा करने में सक्षम होने के लिए, आपको सबसे पहले अपना होमवर्क करना होगा। उन्होंने कहा, अभी तक (वार्ता प्रक्रिया में) कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई है। राष्ट्रपतियों ने अभी तक कोई समझौता पास नहीं किया है। यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडलों ने 28 फरवरी से युद्ध के संभावित अंत की तलाश के लिए बेलारूस में व्यक्तिगत रूप से बातचीत के 3 दौर आयोजित किए हैं। दोनों पक्षों ने 14 मार्च को वीडियो लिंक के जरिए चौथे दौर की बातचीत शुरू की। पिछले हफ्ते यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोल्याक ने कहा कि जेलेंस्की आने वाले दिनों में पुतिन के साथ बातचीत कर सकते हैं। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵