back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कांफ्रेंस में करेंगे प्रतिभाग

देहरादून, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर दिल्ली का रुख कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार शाम दिल्ली जाएंगे और रात्रि विश्राम उत्तराखंड सदन में करेंगे। अगले दिन यानी शनिवार को वहां विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कांफ्रेंस में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान कुछ केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भेंट भी कर सकते हैं। केदारनाथ के रावल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की शुक्रवार को केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व विधायक मोहन सिंह मेहरा भी मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट मुख्यमंत्री धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय श्रम, सेवायोजन, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री के मध्य राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को वन विभाग के एनओसी एवं क्लीयरेंस से संबंधित केन्द्रीय स्तर पर लंबित मामलों से अवगत कराया। वनाग्नि जैसी घटनाओं को रोकने को लेकर चर्चा की गई केन्द्रीय मंत्री यादव ने कहा कि केंद्र स्तर पर लंबित वन विभाग सभी मामलों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस दौरान दोनों के मध्य वनाग्नि जैसी घटनाओं को रोकने को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आस्था के प्रमुख केंद्र के साथ ही वन और पर्यावरण की ²ष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में हर संभव मदद दी जाएगी : भूपेन्द्र यादव उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भ्रमण के दौरान एफआरआई में वन एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मामलों में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। प्रोजेक्ट एलीफेंट एवं कैंपा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी से मिले बाबा रामदेव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार शाम मुख्यमंत्री आवास में योग गुरु बाबा रामदेव ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सम सामयिक विषयों पर चर्चा हुई। –आईएएनएस स्मिता/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵