back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज बंगाल में अमित शाह की चार जनसभाएं

कोलकाता, 02 अप्रैल (हि.स.)। राजनीतिक रस्साकशी का सबसे दिलचस्प अखाड़ा बन चुके पश्चिम बंगाल में आज एक बार फिर चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। एक दिन पहले गुरुवार को राज्य में दूसरे चरण का मतदान हुआ है और 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो जनसभाओं को संबोधित किया था और चुन-चुन कर ममता बनर्जी पर हमला बोला था। प्रधानमंत्री मोदी के हमले से लेकर तिलमिलाई ममता ने तीखी नाराजगी जताई थी और पूछा था कि चुनाव के दिन प्रधानमंत्री को जनसभा की अनुमति क्यों होती है? अब एक दिन बाद आज शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। माना जा रहा है कि ममता की नाराजगी और आरोपों को लेकर वह तीखे जवाब दे सकते हैं। उनकी पहली जनसभा सुबह 11:00 बजे कूचबिहार जिले में है जबकि दूसरी दोपहर 12:30 बजे अलीपुरद्वार में होनी है। तीसरी जनसभा दक्षिण 24 परगना में होगी। यहां वह रोड शो भी करने वाले हैं। आखरी सभा शाम 4:30 बजे हुगली जिले के आरामबाग में होगी। इन सभी क्षेत्रों में तीसरे चरण में वोटिंग होनी है। शाह की जनसभाओं पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵