back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Covid 19 वायरस से बचने बाहर जाते समय अपने साथ जरूर रखें ये 5 चीजें, बीमारी रहेगी कोसों दूर

कोविड-19 कें मामले देश में एकबार फिर तेजी पकड़ने लगे है रफ्तार, जिससे खुद को सुरक्षित रखने इन जरूरी बातों का रखें ध्यान वायरस से बचे रहेंगे आप ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोविड-19 एक बार फिर अपना पैर पसार रहा है, जिसके हजारों मामलें अभी हाल ही में सक्रिय पाएं गए है जिसमें इसके नए वैरिएंट से अब भारत में खलबली मची हुई है ऐसे में यहा के स्वास्थ्‍य मंत्रालय भी अब इसपर काबू पाने मंथन करने में जुटा है लेकिन तब तक सरकार ने इससे बचने सावधानी बरतने कड़े आदेश दिए है और आज इसी कोविड के मद्देनजर हम आपके लिए बहुत ही लाभदायक आर्टिकल लेकर आए है जिसकी मदद से आप कोरोना से कोसो दूर रहेंगे। आइए जानते है उन खास चीजों के बारे में जिसे अपने पास रखने से पास भी नही फटकेगी बीमारी। 

कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित रखना बेहद जरुरी है, कोरोना वायरस से अपने लड़ने अपने शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना जरूरी है। कोरोना की चपेट में आने से बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा घर में रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए ऐसा करना मुमकिन नही क्योंकि वे अपने रोजी रोटी के लिए बाहर नही निकलेगें तो घर कैसे चलेगा ऐसे में उनके बचाव के लिए क्या किया जा सकता है जिससे उनका काम भी ना रुके और वे स्वस्‍थ भी रहे। आइए जानते है वो कौनसी चीजें हैं जिन्हें रोजाना अपने साथ रखना जरूरी है। जिसके इस्तेमाल से आप कोविड-19 से बचे रह सकते हैं. 

इन चीजों को रखें साथ 

कोरोनावायरस से बचे रहने के लिए मास्क लगाकर रखना बेहद जरूरी है।मास्क को इस तरह लगाएं जिससे आपका मुंह और नाक अच्छी तरह से ढके रहें।मेडिकल मास्क या N-95 मास्क का इस्तेमाल करें जिससे कोरोनावायरस दूर रहें। 

अपने मास्क को अगर आप कुछ खाते-पीते समय उतारते है तो उसे रखनेू के लिए किसी प्लास्टिक पॉलीथिन में डालकर ही रखें। मास्क फेंकने के लिए भी उसे पैक करके फेंकें. खुले में ना फेंकें। 

खुद को कोरोनावायरस से दूर रखने सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है, ऐसे में किसी भी चीज को हाथ लगाने के बाद सैनिटाइजर से हाथों को साफ करें। बिना हाथ धोए या सैनिटाइज किए कुछ भी खाने से परहेज करें. 

अगर आपको खांसी या छींक आती है तो मुंह को कवर करने के लिए अपने पास टिशू पेपर जरूर रखें।और इस टिशू पेपर को इस्तेमाल के बाद इसे कहीं भी ना फेंके बल्कि बंद रहने वाले कूड़ेदान में ही डालें। जब भी आप बाहर निकलते है तो अपने साथ एक पानी की बॉटल जरुर अपने पास रखें व कोई स्नैक लेकर चले ताकि, रास्ते या ऑफिस में भूख लगने पर आपको कुछ बाहर से खरीदकर ना लेना पड़े बाहर से कम ही चीजें खरीदना फायदेमंद होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Coronavirus Prevention : कोरोना से बचाव के ये हैं 6 महत्वपूर्ण उपाय, जिन्हें अपनाना है बेहद जरूरी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कोरोना वायरस की महामारी ने देशभर में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। इससे बचने के लिए...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵