नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तिरुपति के श्री वेंकटरमन स्वामी मंदिर में प्रसाद में दिए जाने वाले लड्डुओं में पशु की चर्बी का दावा होने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। आंध्र सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया की मिलावटी घी का इस्तेमाल कर लोगो को भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है। यह ऐसा अपराध है जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। हमारी सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
AR Dairy Food Pvt Ltd ने बयान जारी कर सफाई दी
तिरुपति बालाजी मंदिर में घी सप्लाई करने वाली AR Dairy Food Pvt Ltd ने कहा हमारे उत्पाद कई बार क्वालिटी चेक से गुजरते हैं। हमने जून जुलाई के दौरान जब घी सप्लाई किया था तब उसके साथ लैब रिपोर्ट भी दी थी जिसमें उस उत्पाद की क्वालिटी से संबंधित हर एक बात की जानकारी थी।
नंदिनी घी कैसे बना विकल्प
TTD तिरुपति के लाखों भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हमने आस्था का सम्मान करते हुए घी सप्लायर को बदल दिया है। अब मंदिर के प्रसाद में कर्नाटक से मंगवाया गया नंदिनी ब्रांड का घी ही इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि नंदिनी ब्रांड कर्नाटक का सबसे विश्वस्त डेयरी ब्रांड है। शुक्रवार को कर्नाटक के मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने घोषणा कर बताया कि राज्य के सभी प्रमुख मंदिरो में मिलने वाला प्रसाद बिल्कुल शुद्ध है। उन्होंने बताया कि KMF के द्वार सप्लाई किया गया नंदिनी घी ही प्रसाद बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
हालांकि 2023 में KMF में खुद को टेंडर से बाहर रख लिया था क्योंकि वह घी 400 रुपये किलो बेच रहे थे लेकिन तत्कालीन सरकार को इससे भी कम दामों पर घी मिल रहा था। ऐसे में हम अपने घी की क्वालिटी से कॉम्प्रोमाइड नही कर सकते थे, इसलिए हमने टेंडर से बाहर रहने का विकल्फ चुना, हालांकि मौजूदा सरकार ने फिर एक बार नंदिनी घी की बहाली की है।




