back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंदौर में गुरुवार से तीन दिवसीय ऑटो शो का आयोजन

इंदौर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में ऑटो इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के मकसद से इंदौर में गुरुवार से तीन दिवसीय ऑटो शो का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हवाई अड्डे के पास सुपर कॉरिडोर स्क्वायर पर होगा। इसका आयोजन मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीआईडीसी) द्वारा किया जा रहा है। मध्यप्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर के एमडी रोहन सक्सेना ने बताया कि मध्यप्रदेश ऑटो शो 2022 का शुभारंभ 28 अप्रैल को होगा और उसके बाद क्रेता-विक्रेता की बैठक तथा ऑटोमोबाइल उद्योग द्वारा भारत के आर्थिक विकास को गति देने के विषय पर सेशन होंगे। ऑटो शो के दूसरे दिन 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे। इसके अलावा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा संबोधन दिया जाएगा। ऑटो शो-2022 के अंतिम दिवस 30 अप्रैल को रेसिलियंस एंड ग्रोथ ऑफ ऑटो एमएसएमई एंड स्टार्ट-अप इन पोस्ट कोविड-19 एरा विषय पर सेशन होगा। –आईएएनएस एसएनपी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵