back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्व हिन्दू परिषद के रामोत्सव में पुष्पक विमान से विराजेंगे हजारों राम

कानपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अयोध्या में चल रहे राममंदिर निर्माण की खुशी को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) इस बार दो गुना उत्साह से मनाने जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर के निराला नगर में 17 अप्रैल को आयोजित होने वाले रामोत्सव में 21 जिलों के छह हजार गांवों से नौजवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का रूप लेकर पहुंचेंगे। इस उत्सव में मंच पुष्पक विमान जैसा बनाया जाएगा। इस पर राम का स्वरूप धरकर आने वाले युवाओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मुधराम ने बताया कि 17 अप्रैल को कानपुर महानगर में आयोजित होने वाले रामोत्सव में 21 जिलों के छह हजार गांवों से युवा श्रीराम का रूप धरकर पहुंचेंगे। रामोत्सव का मंच पुष्पक विमान जैसा बनाया जाएगा। श्रीराम की सेवा के लिए 11सौ हनुमान भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भैया जी जोशी भाग लेंगे। जबकि विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे के साथ वात्सल्य ग्राम आश्रम की साध्वी ऋतंभरा विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों के सहभागिता होने की बात कही जा रही है। विहिप के संगठन मंत्री ने बताया कि 21 जिलों से लोगों की सहभगिता रहेगी। विभिन्न परंपरा के हजारों से ज्यादा साधू संत मौजूद रहेंगे। उनके लिए एक समरसता मंच बनाया गया है। कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है। जिसमें गौतम बुद्ध, महावीर स्वामी, गुरू गोबिन्द सिंह, भारत माता, गौ माता के सेल्फी प्वाइंट बन रहे हैं। महर्षि वशिष्ठ जी की परंपरा के पूज्य संतों समेत सनातन संस्कृति के विभिन्न आयामों, पंथों, पूज्य संत भी समरसता मंच पर विराजेंगे। महाराष्ट्र के युद्धक वाद्ययंत्रों के प्रदर्शन के साथ ही शिव गर्जना भी होगी। साथ ही, 21 लालित्य कलाओं का प्रदर्शन और 21 प्रतिभाओं का भी अलंकरण होगा। आयोजन में लाखों रामभक्तों के बैठने की व्यवस्था के विशाल पंडाल को 20 ब्लॉकों में बांटा जाएगा। विहिप के राम उत्सव कार्यक्रम में कई आकर्षण के बिंदु तैयार किए हैं। जिनमें सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र विशाल पुष्पक विमान रहने वाला है। जिसको बनाने के लिए खास कारीगर बुलाए गए हैं। इस विमान में 21 जिलों के हजारों गांव से आने वाले श्रीराम को बैठाया जाएगा। कार्यक्रम परिसर में विभिन्न तरह की 21 ललित कलाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कई क्षेत्रों में कार्य करने वाली विशिष्ट 21 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं पुष्प वर्षा की जाएगी। कार्यक्रम में शिवगर्जना का भी आयोजन किया गया है, जिसमें शिव तांडव स्त्रोत खास तौर से ऊपर प्रदर्शित किया जाएगा। –आईएएनएस विकेटी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵